Skip to main content

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 02 दिसंबर से 08 दिसंबर 2019 तक

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 02 दिसंबर से 08 दिसंबर 2019 तक 

💓💓
परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है.✍️



1.निम्नलिखित में से किसने हाल ही में 24वें महालेखा नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला है?
a. अनिल कौशिक
b. देवेंद्र नारायाण
c. सोमा रॉय
d. जतिन प्रसाद
2.निम्नलिखित में से किस दिन अंतर्राष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस मनाया जाता है?
a. 02 दिसंबर
b. 03 दिसंबर
c. 30 नवंबर
d. 29 नवंबर
3.केंद्र सरकार ने पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क की स्थापना और सुदृढ़ीकरण हेतु 'निर्भया फंड' से कितने करोड़ रुपये मंजूर किए हैं?
a. 150 करोड़ रुपये
b. 100 करोड़ रुपये
c. 180 करोड़ रुपये
d. 200 करोड़ रुपये
4.केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किस राज्य में अवंती मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन किया?
a. मध्य प्रदेश
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. हिमाचल प्रदेश
a. 01 दिसंबर
b. 03 दिसंबर
c. 05 दिसंबर
d. 04 दिसंबर
6.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की अवधि को और कितने साल हेतु बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
a. सात साल
b. पांच साल
c. तीन साल
d. दस साल
7.हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के निर्विरोध अध्यक्ष निम्न में से किसे चुना गया?
a. लालू प्रसाद यादव
b. तेजप्रताप यादव
c. तेजस्वी यादव
d. भोला सिंह
8.अमेरिका ने किस देश को हाल ही में 10 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता राशि दी है?
a. ईरान
b. अफगानिस्तान
c. लेबनान
d. पाकिस्तान
9.चीन की सिचुआन एयरलाइन ने हाल ही में किस देश के लिए मालवाहक विमान सेवा शुरू की है?
a. भारत
b. नेपाल
c. रूस
d. अमेरिका
a. 5.9 फीसदी
b. 5.1 फीसदी
c. 5.5 फीसदी
d. 6.1 फीसदी
उत्तर:
1.c. सोमा रॉय
सरकार ने 1986 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारी सोमा रॉय बर्मन को नया महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया है. इस पद पर पहुंचने वाली सातवीं महिला हैं. बर्मन ने 33 साल के करियर में गृह मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और नौवहन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम किया है. इससे पहले बर्मन अतिरिक्त महालेखा नियंत्रक के पद पर थीं.
2.a. 02 दिसंबर
प्रत्येक वर्ष 02 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस मनाया जाता है. यह दिन मानव तस्करी और मनुष्यों के शोषण को खत्म करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिन को मनाये जाने के उद्देश्य में कहा गया है कि दासता के आधुनिक तरीकों के कारण यह आज भी महत्वपूर्ण है. दासता के आधुनिक तरीकों में जबरन विवाह, मानव तस्करी, बाल मजदूरी और जबरन विवाह आदि शामिल हैं.
3.b. 100 करोड़ रुपये
केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु यह बड़ा कदम उठाया है. यह योजना राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू की जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय और महिला बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से सभी थानों में महिला सहायता डेस्क और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी.
4.a. मध्य प्रदेश
यह मध्य भारत का पहला फूड पार्क 51 एकड़ से अधिक क्षेत्रों में फैला हुआ है. इसकी निर्माण लागत एक सौ 50 करोड़ रुपये है. इस मेगा फूड पार्क से लगभग पांच हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. इस पार्क में सोयाबीन, चना, गेहूं सहित अन्य खाद्यानों और सब्जियों का प्रसंस्करण किया जाएगा.
5.c. 05 दिसंबर
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानो और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है. दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 68वीं सामान्य सभा की बैठक में पारित संकल्प के द्वारा 05 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था. सबसे पहले यह खास दिन संपूर्ण विश्व में 05 दिसंबर 2014 को मनाया गया था. इस दिवस को खाद्य व कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है.
6.d. दस साल
इन श्रेणियों के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण की अवधि 25 जनवरी 2020 को समाप्त होने वाली थी. इस विधेयक को मंजूरी के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण की अवधि बढ़कर 25 जनवरी 2030 तक हो जायेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. शुरुआत में विधेयक में एससी-एसटी सदस्यों का आरक्षण दस वर्षों हेतु लागू किया गया था. बाद में इसे क्रमिक रूप से हर दस साल हेतु बढ़ाया जाता रहा है.
7.a. लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद यादव को 11वीं बार आरजेडी की कमान सौंपी गयी है. लालू यादव चारा घोटाला मामले में अभी रांची जेल में बंद हैं. राष्ट्रीय जनता दल का गठन वर्ष 1997 में हुआ था. गठन के समय से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु प्रत्येक बार लालू प्रसाद को ही निर्विरोध चुना जाता रहा है. लालू यादव के सामने अभी तक किसी भी चुनाव में किसी अन्य दावेदार ने पर्चा तक नहीं भरा है.
8.c. लेबनान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लेबनान को 10 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता दी है जिसे पहले बिना कोई कारण बताए रोक दिया गया था. व्हाइट हाउस के प्रबंधन और बजट कार्यालय ने वित्तीय सहायता पर से रोक हटा ली है. अपने मंत्रिमंडल में हिजबुल्ला सदस्यों को शामिल करने वाले लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी ने बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के चलते एक महीने पहले इस्तीफा दे दिया था.
9.a. भारत
सिचुआन एयरलाइन (सीएससी) इस सेवा का परिचालन चीन के शान्सी प्रांत (एक्सआईवाई) और दिल्ली के बीच सप्ताह में दो बार करेगी. इस उड़ान में एयरबस 300-200 श्रेणी का विमान लगाया गया है. चीन की इस एयरलाइन ने भारत में अपनी मालवाहक सेवा के लिए डायल को अपना केंद्र बनाया है. चीन से दिल्ली के बीच वायुमार्ग से माल परिवाहन की सिचुआन एयरलाइन की इस सेवा से इस क्षेत्र में माल परिवहन और लाजिस्टिक सेवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा. 
10.b. 5.1 फीसदी 
क्रिसिल का यह अनुमान जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा के 4.7 फीसदी के अनुमान के बाद सबसे कम है. रेटिंग एजेंसी ने विकास दर का आंकड़ा आने के कुछ दिन बाद ही यह अनुमान जताया है. क्रिसिल ने अपनी शोध रिपोर्ट में कहा कि औद्योगिक उत्पादन, वस्तु निर्यात, बैंक कर्ज उठाव, कर संग्रह, माल ढुलाई और बिजली उत्पादन जैसे प्रमुख अल्पकाली संकेतक विकास दर में नरमी का संकेत दे रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Daily GK Update: 7th December 2019

Login Banking IBPS PO IBPS Clerk IBPS SO LIC RBI Quick Links Mock Test Home Bank & Insurance Article Daily GK Update: 7th December 2019 179 upvotes 4 comments Updated : Dec 7, 2019, 18:15 By : Md Mansur Alam Defence Excercise  1.  India-China joint training exercise ‘HAND-IN-HAND 2019’ begins in Meghalaya India-China joint training exercise  ‘HAND-IN-HAND 2019’  (8th) has begun today at  Umroi, Meghalaya. The aim of the exercise is to practice joint planning and conduct of counter-terrorist operations in semi-urban terrain The theme of the exercise is  ‘counter-terrorism under United Nations mandate’. It is a 14-day-long training exercise and will see the participation of around 260 military personals. 2.  7th December: Armed Forces Flag Day The  Armed Forces Flag Day (Flag Day of India)  is being observed ann...

Delhi Anaj Mandi fire LIVE updates: Police arrest factory owner, manager; register case

Delhi Anaj Mandi fire LIVE updates: Police arrest factory owner, manager; register case The Delhi Police on Sunday evening detained the owner of the paper factory where a massive blaze broke out in the morning, killing 43 people at Anaj Mandi in Delhi’s Rani Jhansi road. The fire, which was apparently casued due to a short-circuit, has been doused. CM Arvind Kejriwal has announced ex-gratia of Rs 10 lakh each for kin of the deceased. By:  Express Web Desk  | New Delhi | Updated: December 8, 2019 8:20:30 pm READ IN APP A fire broke out in Delhi's Anaj Mandi on Sunday. (Express photo by Praveen Khanna) Delhi Anaj Mandi fire LIVE updates: The Delhi Police on Sunday evening arrested Rehan, the paper factory owner, and his manager Fukran, after forty-three people were   killed in a massive fire   that swept through the building at Anaj Mandi in Delhi’s Rani Jhansi road early in the day. ADVERTISEMENT At least 50 people have been rescued so...